रिम झिम बारिश में विजेता बनने बेटियों ने लागई दौड
लोकमाता अहिल्याबाई जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन
बैतूल । भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित कार्यक्रम के तहत लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वें जन्म वर्ष के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसी कार्यक्रम की श्रृंखला में भारतीय जनता पार्टी जिला आयोजन समिति के द्वारा नगर के शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम से मैराथन दौड का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर ने हरी झंडी दिखाकर किया। बरसती रिम झिम बारिश के बीच मैराथन में विजेता बनने के उत्साह को लेकर बेटियों ने शिवाजी ऑडिटोरियम से एसपी आफिस, तांगा स्टैण्ड गंज, दिलबहार चौक, कांतिशिवा चौक, भगतसिंह चौक होते हुए जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन तक महिला सशक्तिकरण की दिशा में दौड़ लगाई।
मैराथन के समापन पर प्रतिभागियो को संबोधित करते हुए बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि लोकमाता देवी अहित्या बाई होल्कर को 300 साल बाद भी याद किया जा रहा है। यह उनके सुशासन और सशक्तिकरण का उदाहरण है। आप अपने भविष्य के निर्माण के लिए माता अहिल्याबाई से प्रेरणा लेकर जिस क्षेत्र मे भी कार्य करेगें निश्चित है कि शिखर पर जरूर पहुचेगें क्योकि माता अहिल्या बाई ने अपने जीवन में कई परेशानीयों का सामना करते हुए अपने राज्य को सुशासन स्वालंबी एवं एक समृद्व राज्य के रूप में विकसित किया था। लोकमाता के आदर्शो को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे बढाते हुए विकसित भारत के निर्माण में जुटे हुए है। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू ने पुण्यश्लोक देवी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह विपरित परिस्थितीयों में भी धर्म निष्ठ होकर सफलता पाई जा सकती है। इसके पश्चात मैराथन की विजेता रागिनी पंवार को प्रथम , द्वितीय पूजा इवने, तृतीय शर्मिला उइके , चतूर्थ संजना लिखितकर और पंचम मोहिनी कहार को पुरूस्कार स्वरूप नगद राशी , प्रमाण पत्र व शील्ड प्रदान की गई। विशेष पारितोषक आराध्या वटटी , रिचा दोडके और नयनशी पंवार को सौपा गया। मैराथन दौड के दौरान अहिल्या बाई होल्कर की वेशभुषा में सुश्री ऋषिका देशमुख दिखाई दी।
तत्पश्चात प्रतिभागियो ने लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम मे द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी पूजा इवने ने मैराथन दौड के पश्चात अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें देवी अहिल्या बाई को जानने का अवसर प्राप्त हुआ। लोकमाता ने जिस तरह से उस समय अपने राज धर्म का पालन करते हुए शासन चलाया वर्तमान मे ंहम भी उनके आदर्शो पर चलने का प्रयास करेगें।
कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के जिला संयोजक कृष्णा गायकी एवं अंत में आभार भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने व्यक्त किया। इस दौरान मंच पर पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज ध्ुार्वे, नपाध्यक्ष पार्वती बास्कर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, जिलाउपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, नपाउपाध्यक्ष महेश राठौर, जिला मंत्री अतीत पंवार, जिला सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा मौजूद रहे।


0 Comments