दीवाल पोत दूंगा

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

लोकमाता रानी अहिल्याबाई के आदर्शों को जन जन तक पहुचाना है - सुधाकर पंवार 300वीं जन्मजयंती पर होगे 21 मई से 31 मई तक होगें अनेक कार्यक्रम

 लोकमाता रानी अहिल्याबाई के आदर्शों को जन जन तक पहुचाना है - सुधाकर पंवार

300वीं जन्मजयंती पर होगे 21 मई से 31 मई तक होगें अनेक कार्यक्रम

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय विजय भवन में आगामी कार्यक्रम को लेकर कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा को हमें पंचायत और वार्ड स्तर पर भी निकालनी है। मन की बात में बूथ के हर पदाधिकारी शामिल हो इसकी चिंता हम सब को करनी है। 


 लोकमाता रानी अहिल्याबाई की 300 वीं जन्मजयंती के अवसर 21 मई से 31 मई तक चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान हमें उनके आदर्शों, उनके कामों, उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। कठिन परिस्थितियों के बीच सुशासन कैसे चलाया जा सकता है, इसका उदाहरण उन्होंने प्रस्तुत किया। उन्होंने पूरे समर्पण के साथ जनता की सेवा की और वे किसी से डरती नहीं थी। उनका व्यक्तित्व, मन और हृदय विशाल था। उन्होने सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए कदम उठाए। उन्होंने अपने शासन में समावेशी सिद्धांत को पोषित किया, इसलिए उनके शासन में हर व्यक्ति को अहसास रहता था कि महारानी उसकी चिंता करती हैं। उन्होंने अपने निर्णयों से यह साबित किया कि कानून के सामने सब बराबर हैं। उन्होंने अपनी नीतियों में मानव अधिकारों का संरक्षण किया और हर व्यक्ति को न्याय मिल सके, इसके लिए न्यायालय स्थापित करने तथा न्यायाधीशों के प्रशिक्षण पर जोर दिया।

 बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकारें लोकमाता देवी अहिल्या बाई के आदर्शो को  अपना रही हैं। बैठक को संबोधित करते हुए अभियान के जिला संयोजक कृष्णा गायकी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा समाज में दिए गए योगदान को भाजपा जन-जन तक पहुंचाएगी। देवी होल्कर की 300वीं जयंती को लेकर 21 मई से 31 मई तक जिलों में अभियान चलाकर जयंती के कार्यक्रम होंगे। 

उन्होने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व और शासन व्यवस्था, सुशासन, महिला सशक्तिकरण सहित 300 वर्ष पूर्व जो उल्लेखनीय कार्य को जनता के बीच रखेंगे। देवी अहिल्या बाई होल्कर के समाज, महिला, संस्कृति, देश और धर्म को लेकर जो कार्य किए हैं, उन सभी विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चो के जिलाध्यक्ष प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अंत में बैठक का आभार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने व्यक्त किया। इस दौरान मंच पर जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय, रश्मि साहू, जगदीश पंवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments