जिला बैतूल मध्य प्रदेश शहीद किशोरी लाल उईके ग्राम जाडी़ ढ़ाणा पंचायत मलाजपुर में पूर्व सैनिक संघ बैतूल, शहीद परिवार जनों एवं सामाजिक बंधुओ द्वारा शहीद किशोरी लाल उईके की स्मारक पर रीथ चढ़ाकर नम आंखों से दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
शहीद परिवारजन, ग्राम वासी द्वारा प्रतिवर्ष शहीद के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है मां भारती के ऐसे वीर सपूत ही मातृभूमि पर समर्पित रहने वाले देशभक्ति का ज्वार अपने हृदय में लिए हुए हमेशा मातृभूमि के लिए देश रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं और अपने देश के लिए बलिदान हो जाते हैं। मातृभूमि के वीर सपूतों को शत-शत नमन इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष, सचिव, संरक्षक ,पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।



0 Comments