आमला बैतूल l
इमरान खान कि खबर l
जर्नलिस्ट एंड प्रेस एम्पलाइज वेलफेयर सोसाइटी का ब्लॉक आमला इकाई का हुआ गठन।
ब्लाक अध्यक्ष बने दीपक।
सोमवार उप नगरी बोडखी में जर्नलिस्ट एंड प्रेस एम्पलाइज वेलफेयर सोसाइटी की बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमे आमला नगर के समस्त पत्रकार बंधु शामिल हुए,जहां जर्नलिस्ट एंड प्रेस एम्पलाइज वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश मांडेकर द्वारा आमला ब्लॉक इकाई के सदस्यों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमला नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, नपा उपाध्यक्ष किशोर माथनकर समाजसेवी,विनोद यादव शामिल हुए।
मंच से नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने आमला नगर के पत्रकार बंधुओ के लिए मिडिया भवन के लिए एक कमरा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
नरेश मांडेकर जी ने कहा यह एक पत्रकारों का संगठन तो है बल्कि वह कर्मी जो प्रिंटिंग में काम करते हैं ऑपरेटर एम्पलाई और जो रोज पेपर वितरण करते है हम जनहित के लिए सभी क्षेत्रों में कार्य करते है l
जिसका सभी पत्रकार साथियों द्वारा जोरदार तरीके से धन्यवाद प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम में जर्नलिस्ट एंड प्रेस एम्पलाइज वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इमरान खान प्रांतीय अध्यक्ष मोहम्मद अफसर, जिला अध्यक्ष मोहन प्रजापति,उपाध्यक्ष नईम मामू साजिद खान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुमित महतकर द्वारा किया गया,अंत में अभी का आभार दीपक बर्थ द्वारा किया गया।
आईए जानते हैं इस विषय में राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश मांडेकर ने क्या कहा l


0 Comments