दीवाल पोत दूंगा

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए दुराचार का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है।

 ख़बर बैतूल से

इमरान खान कि खबर l


14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए दुराचार का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है। 




आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर जिला महिला कांग्रेस नेत्रियों ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीटा डिसूजा और मध्यप्रदेश महिला की अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। 


विरोध प्रदर्शन के बाद एसडीएम केसी परते को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। 


 ज्ञापन में बताया कि 2 जनवरी को भाजपा के पूर्व एल्डरमेन रमेश गुल्हाने द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। 


विरोध प्रदर्शन के बाद महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन के बाद पीडि़ता और उसके परिजनों से मुलाकात की और हर संभव उनके साथ खड़ा रहने की बात कही।


 महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय और महिला प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में रैली निकालकर दुराचार की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है।

Post a Comment

0 Comments