रात के अंधेरे मे चल रहा अतिक्रमण का कार्य
खबर बैतूल मध्य प्रदेश से ब्यूरो विजय मालवीय की रिपोर्ट
मामला बैतूल नगर के कॉलेज चौक का है। एक ओर जहां बैतूल शहर के सौंदर्यकरण के तहत चौराहे का चौड़ीकरण का कार्य पिछले कई महीनों से चल रहा है।
वही चौराहे से लगा क्षेत्र जो की सागौन दरबार के नाम से जाना जाता है। जहां सागौन एवं अन्य वृक्षों से घिरा सागौन मंदिर स्थित है।
इसी क्षेत्र में रात के अंधेरे मे जेसीबी द्वारा नाले से लगी हुई भूमि का समतलीकरण कर अतिक्रमण किया जा रहा हैं स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कार्य परशुराम समिति द्वारा किया जा रहा है।
अब प्रश्न यह आता है। कि यह कार्य करने की अनुमति क्या संस्था द्वारा स्थानीय निकाय से ली गई है ?
अगर ली है तो यह कार्य दिन के उजाले में क्यों नहीं किया जा रहा है ?
या बिना अनुमति रात के अंधेरे में अतिक्रमण कर अवैध कब्जा जमा कर धर्म की मोहर लगा दी जाएगी । एक और स्थानीय निकाय का अतिक्रमण के खिलाफ शक्त रवैया दिखता है।
जहां सड़कों के किनारे लगी दुकानो को हटाने की मुहिम शुरू है वहीं नगर के सबसे व्यस्तम चौराहे से लगी वन भूमि पर इस प्रकार बेखौफ अतिक्रमण किया जा रहा है।
क्या प्रशासन को नज़र नहीं आ रहा है? या इस मामले में मिलीभगत है? यह एक गंभीर विषय है ।
0 Comments