*संभागीय अधिकारीने किया आयुष विंग जिला चिकित्सालय का ओचक निरीक्षण*--------------
आज दिनांक 10 जुलाई 2025 को संभागीय आयुष अधिकारी डॉ एस पी वर्मा जी द्वारा आयुष विंग जिला चिकित्सालय बैतूल का औचक निरीक्षण किया गया।
संभागीय अधिकारी जी द्वारा जिला चिकित्सालय में स्थित आयुष विंग तक पहुच सुगम बनाने हेतु मुख्य गेट के पास एक साइन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही विंग के समाने के गेट को खुलवाने के निर्देश दिए। अर्श भगंदर में उपयोगी क्षार सूत्र चिकित्सा को आयुष विंग में शुरू करने के निर्देश दिए।आयुष चिकित्सा एवं पंचकर्म चिकित्सा का व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए।
संस्था की साफ सफाई ,फाइलों का संधारण, ओपीडी रजिस्टर,अन्य दस्तावेजों का संधारण अच्छा मिला सभी अधिकारी कर्मचारी ड्रेस कोड में उपस्थित मिले। डॉ प्रियंका उईके विशेषज्ञ आयुर्वेद प्रभारी आयुष विंग द्वारा पंचकर्म चिकित्सा हेतु आवश्यक उपकरणों का मांग पत्र संभागीय अधिकारी को दिया। निरीक्षण में जिला आयुष अधिकारी डॉ योगेश चौकीकर उपस्थित थे।




0 Comments