खबर बैतूल मध्य प्रदेश सेl
इमरान खान की खबर l
दिनांक- 30.12.2023 : चोरी गया ट्रक बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार :-
पुलिस अधीक्षक बैतूल सिध्दार्थ चौधरी तथा अति.पु.अ. शकमला जोशी अपने अधिनस्थो के साथ जिले तथा शहर में हो रहे अपराधो की धर पकड के लिये लगातार प्रयासरत है।
विस्तृत जानकारी देते हुये टी आई कोतवाली आशीष सिंह पवार ने बताया कि दिनांक 13.12.23 को ईटारसी रोड से ट्रक क्रमांक MP 48 H 0918 चोरी जाने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। एसडीओपी बैतूल शालिनी परस्ते उपरोक्त विवेचना का लगातार निर्देशन तथा मॉनीटरिंग कर रही थी।
पुलिस की दो टीम आधुनिक तथा परम्परागत दोनो तरीको से माल मुल्जिम की तलाश में रात दिन एक किये हुये थे। दिनांक 29.12.23 को पुलिस की मेहनत सफल हुई, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ईटारसी रोड बैतूल से चोरी गया हुआ ट्रक नागपुर में मां शक्ति बाडी वर्कशाप ग्राम कापसी थाना पारडी जिला नागपुर में खडा है। तत्काल पुलिस टीम नागपुर में मां शक्ति बाडी वर्कशाप ग्राम कापसी खाना पारडी जिला नागपुर पंहुची तथा ट्रक को बरामद कर दो आरोपी 01. इरशाद पिता मोह. इकबाल 42 साल निवासी आटोमैटिक चौक कमर कालोनी थाना कपिल नगर 02. समीर शेख पिता मुनाफ शेख 37 साल निवासी ग्राम गढ चान्दूर थाना गढ चान्दूर तहसील कोरपना जिला चन्द्रपुर महाराष्ट्र को दिनांक 29.12.23 को गिरफ्तार किया गया। दोनो आरोपियों से विस्तार से पूछताछ जारी है, कुछ अन्य नाम उजागर होने की सम्भावना है।
वर्ष के अन्तिम दिनो में 07 लाख की रिकवरी होने पर कोतवाली टीम के Ti आशीष सिंह पवॉर, उनि नितिन उइके, सउनि अरूण यादव, प्र आर 138 जाकिर, आर. 132 नवनीत वर्मा, आर. 650 उज्जवल दुबे, आर. 432 दुर्गेश वर्मा, सायबर सेल आर. राजेन्द्र, एवं थाना कोतवाली के प्रायवेट ड्रायवर कृष्णा खातरकर को तथा नागपुर के थाना पारडी के सहयोगी पुलिस टीम को नगद इनाम से पुरूष्कृत करने की घोषणा पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा की गई है।


0 Comments