*पूर्व सैनिक संघ बैतूल द्वारा मनाई गई विजय दिवस की 52 वी वर्षगांठ*
17 दिसंबर 2023 को पूर्व सैनिक संघ बैतूल द्वारा हर्षोल्लास और जोश के साथ विजय दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल चौक पर मुख्य अतिथि मेजर जनरल डॉ.पी.एन.त्रिपाठी ए.वी.एस.एम, वी.एस.एम. पीएचडी (सेवानिवृत्त) तथा पूर्व सैनिक संघ बैतूल के द्वारा 1971 के वीर शहीदों को रीथ चढ़ाकर नम आंखों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कारगिल चौक से भव्य रैली बस स्टैंड,लल्ली चौक, अखाड़ा मंदिर से होते हुए तरंग वाटिका पहुंची तथा रैली का सामाजिक कार्यकर्ता एवं सामाजिक बंधु द्वारा जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर हृदय से स्वागत अभिनन्दन किया। तरंग वाटिका कार्यक्रम स्थल पर भारत माता छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर 1971 के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
विजय दिवस के अवसर पर देशभक्ति के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में 1971 वार के पूर्व सैनिक, वीर नारी,शहीद परिवार का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया साथ ही साथ आर डी स्कूल डायरेक्टर,डागा फाउंडेशन डायरेक्टर, नगर पालिका अध्यक्षा, सर्व समाज अध्यक्ष, सक्रिय समाजसेवी, लाडो फाउंडेशन, राष्ट्रीय रक्षा मिशन की सदस्या का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर पंढरी डांगे ने कहा कि विजय दिवस एक ऐतिहासिक दिन है यह दिन हर भारतवासी को मनाना चाहिए..
जिससे राष्ट्र के प्रति हृदय में राष्ट्र प्रेम का भाव जागृत होता है यह दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए गौरव का दिन है। नायब सूबेदार जगदीश झोड़, हवलदार विजय नरवरे के द्वारा सुचारू रूप से मंच संचालन किया गया। पूर्व सैनिक संघ के संरक्षक श्री शिव प्रसाद राठौर (पूर्व विधायक),अध्यक्ष सूबेदार मेजर पंढरी डांगे, उपाध्यक्ष हवलदार केवल राम यादव, सचिव नायब सूबेदार सुदामा सूर्यवंशी, कोषाध्यक्ष सूबेदार वासुदेव सोनारे,मीडिया प्रभारी गंगाधर कवड़कर , नायब सूबेदार सुखदेव पांसे,समस्त पदाधिकारी, सदस्य और महिला संघ ने पूरा सामर्थ लगाकर कार्यक्रम को सफलता प्रदान की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेजर जनरल डॉ. पी.एन. त्रिपाठी ए.वी.एस.एम,वी.एस.एम (सेवानिवृत्त), ए.ओ.सी आमला, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, वीर नारी, शहीद परिवार, पूर्व सैनिक,पूर्व सैनिक परिवार, महिला संघ, नारी शक्ति तथा अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान और सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में 1000 की संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
भारत माता की जय




0 Comments