दीवाल पोत दूंगा

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

जाकिर हुसैन वार्ड के वेंकी नामक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 बैतूल

जाकिर हुसैन वार्ड के वेंकी नामक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।


बैतूल।नगर के जाकिर हुसैन वार्ड गर्ग कॉलोनी में निवासरत वेंकी मालवीय पिता जगदीश मालवीय उम्र 30 वर्ष नामक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पंचनामा बनाया और पोस्ट मार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया,वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया रहा है कि घटना रात 11 से 12 के बीच की है,मृतक के माता पिता शादी समारोह में चिचोली गए थे।

उस समय मृतक वेंकी उस समय घर में अकेला ही था,जब रात को माता पिता घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था।

जैसे तैसे दरवाजा खोल कर अंदर गए तो देखा कि वेंकी पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया।

चिल्ला चोट की आवाज पर पड़ोसी जमा हुए और 100 डायल को सूचना दी गई,जिसने गंज थाने को सूचना दी।

पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से सुसाइट नोट प्राप्त हुआ है,पुलिस जांच कर रही है।

तो वही मृतक के पिता का कहना था कि वेंकी ने हाथ की नस की काट ली थी और उसका मोबाइल पानी की बाल्टी में मिला है,पता नहीं उसने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया।

Post a Comment

0 Comments